दुनिया जहां की रेडियो सुने ग्लोब पर सिर्फ छूने मात्र से - TheMasterJi.com

दुनिया जहां की रेडियो सुने ग्लोब पर सिर्फ छूने मात्र से

 दुनिया जहां की रेडियो सुने ग्लोब पर सिर्फ छूने मात्र से


आप बैठे है दिल्ली में लेकिन आप भारत के किसी अन्य राज्य से आते है और आपको वहां का रेडियो सुनने का मन कर रहा है तो आम FM चैनल पर तो यह संभव नहीं है। वहां अगर आप कोई रेडियो चैनल tune करते हैं तो सिर्फ वही के लोकल चैनल्स ही चलेंगे। ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे। हम बताते हैं आपके ऐसा ट्रिक जिसमें आप आपने क्षेत्र का ही नहीं बल्कि दुनिया भर के रेडियो सुन सकते हैं। जी हाँ आप सही पढ़ रहे हैं। 

अब आप बिना ईयर फोन के भी वर्ल्ड वाइड रेडियो सुन सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप पूरे विश्व का रेडियो सुन सकते हैं। आगे रेडियो सुनने के लिए एक लिंक दिया जा रहा है जिसमे क्लिक करने पर एक ग्लोब खुलेगा और उस पर हरे रंग के बिंदु बने हुए हैं, जो कि वह उस देश और राज्य के लोकल रेडियो स्टेशन को बताते हैं। जब आप उस हरे बिंदु पर क्लिक करते हैं तो वहां का रेडियो उस जगह के नाम से चालू हो जाता है। 

World Wide Radio

होम पेज कुछ इस तरह का दिखेगा। निचे लेफ्ट कार्नर में देखेंगे तो ग्वालियर का एक रेडियो चैनल V4U चल रहा है। आप देख सकते हैं हरे रंग के बिंदु ये एक रेडियो चैनल का स्थान है। आप इस ग्लोब को ज़ूम इन और ज़ूम आउट भी कर सकते हैं। और भी बहुत तरीके के फीचर्स हैं। 

आप ग्लोब के जिस भी हिस्से को छुएंगे वहां का रेडियो बजने लगेगा। आप ग्लोब को घूमते हुए देख सकते हैं। हरे रंग की बिंदी है जिस पर आप बस स्पर्श करते हैं आप उस जगह से लाइव रेडियो सुनना शुरू कर सकते हैं। अपने स्थानीय रेडियो का प्रयास करें। 

रेडियो सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें 

धन्यवाद !

 

No comments

Powered by Blogger.