क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस या मूलनिवासी दिवस ? - TheMasterJi.com

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस या मूलनिवासी दिवस ?

*आदिवासी दिवस लिखना उचित नहीं*
Vishswa aadivasi diwas

 9 अगस्त को विश्व मूलनिवसी दिवस समझिये पूरा इतिहास* 

क्यों मनाया जाता है विश्व मूलनिवासी दिवस ?

मूलनिवासियों के मानवाधिकारों को लागू करने और उनके संरक्षण के लिए 1982 में UNO (संयुक्त राष्ट्र संघ) ने एक कार्यदल UNWGIP (United Nations Working Group on Indigenous Populations) के उपआयोग का गठन किया।
 जिसकी पहली बैठक 9 अगस्त 1982 को हुई थी।
 इसलिए, हर वर्ष 9 अगस्त को “विश्व मूलनिवासी दिवस” UNO द्वारा अपने कार्यालय में एवं अपने सदस्य देशों को मनाने का निर्देश है।

UNO ने यह महसूस किया कि 21वीं सदी में भी विश्व के विभिन्न देशों में निवासरत मूलनिवासी समाज अपनी उपेक्षा, बेरोजगारी एवं बंधुआ बाल मजदूरी जैसी समस्याओं से ग्रसित है।
1993 में UNWGIP कार्य दल के 11 वें अधिवेशन में मूलनिवासी घोषणा प्रारूप को मान्यता मिलने पर 1994 को “मूलनिवासी वर्ष” व 9 अगस्त को “मूलनिवासी दिवस” घोषित किया। Facebook में विडियो Autoplay को कैसे बंद करे? क्लिक करें।


कब मनाया गया प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय मूलनिवासी दिवस ?

मूलनिवासियों को हक अधिकार दिलाने और उनकी समस्याओं का निराकरण, भाषा, संस्कृति, इतिहास के संरक्षण के लिए UNO की महासभा द्वारा 9 अगस्त 1994 को जेनेवा शहर में विश्व के मूलनिवासी प्रतिनिधियों का विश्व का “प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय मूलनिवासी दिवस” सम्मेलन का आयोजित किया गया।

मूलनिवासियों की संस्कृति, भाषा, उनके हक अधिकारों को सभी ने एक मत से स्वीकार किया और उनके सभी हक अधिकार बरकरार रहें इस बात की पुष्टि कर दी गई।
 UNO ने “हम आपके साथ हैं”, यह वचन मूलनिवासियों को दिया गया।
UNO ने व्यापक चर्चा के बाद 21 दिसंबर 1994 से 20 दिसंबर 2004 तक “प्रथम मूलनिवासी दशक” और प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को International Day of the World’s Indigenous Peoples (विश्व मूलनिवासी दिवस) मनाने का फैसला लिया और विश्व के सभी देशों को मनाने के निर्देश दिए।


 
भारत में मूलनिवासियों को जानकारी नही ?

UNO द्वारा पिछले 22 वर्षों से निरन्तर विश्व मूलनिवासी दिवस मनाया जा रहा है,
किन्तु भारत के मूलनिवासियो को इसकी कोई जानकारी नहीं है। भारत मे नही मनाया गया।
जबकि UNO ने पुनः 16 दिसंबर 2004 से 15 दिसंबर 2014 तक फिर “दूसरा मूलनिवासी दशक” घोषित किया।


 UNO की स्थापना कब हुई ?

UNO की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई एवं इसका मुख्यालय न्यूयार्क में है तथा वर्तमान में इसके 193 देश सदस्य हैं।
भारत UNO का 30 अक्टूबर 1945 से सदस्य है।



 Indigenous का आशय-

9 अगस्त को UNO द्वारा world indigenous day मनाया जा रहा है।
 Indigenous का मतलब होता है मूलनिवासी,
परन्तु यहा  Indigenous peoples का हिन्दी अनुवाद मात्र आदिवासी  करके अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और इनमे से धर्म परिवर्तित अल्पसंख्यक से आदिवासी को अलग करके देखा जा रहा है।

 DNA test जिसकी रिपोर्ट Times of India में 21 मई 2001 में छपी, जिसके अनुसार यही भारत के मूलनिवासी है।
जब UNO द्वारा 9 august को World Indigenous peoples day मनाया जा रहा है, तब भारत में उसको विश्व आदिवासी दिवस के नाम पर मनाया जाना uno के दिशा निर्देश का उल्लंघन है। ओम जय जगदीश के रचयिता कौन हैं? जानने के लिए क्लिक करें

विश्व आदिवासी दिवस का अंग्रेजी अनुवाद होगा World Tribes day, और UNO मना रहा है विश्व मूलनिवासी दिवस मतलब world Indigenous peoples day !
Indigenous मतलब मूलनिवासी, मूल रहिवासी।
अर्थात, सही नाम विश्व मूलनिवासी दिवस है।

आइये भारत मे रहने वाले सभी निवासी !
विश्व मूलनिवासी दिवस 9 अगस्त को आपस में “हैप्पी मूलनिवासी डे” की हार्दिक शुभकामनाएं एक दूसरे को देते हुए राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाये रखे।

_*विश्व मूलनिवासी दिवस की बधाई*_

जानकारी को आगे जरुर शेयर करें। 

No comments

Powered by Blogger.