Aarogya Setu App ke baare me Jaankari. कोरोना से बचाने वाला ऐप आरोग्य सेतु के बारे में पूरी जानकारी
आरोग्य सेतु एप के बारे में जानकारी...
कोरोना वायरस COVID-19 महामारी के प्रकोप के बीच भारत सरकार ने एक बहुत ही अच्छी एप लाँच की है जिसका नाम है आरोग्य सेतु एप। यह एप आपको बताएगा और कि आपके आस पास कोई कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति तो नहीं है या पिछले कुछ दिनों में आप ऐसे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं रहें हैं, इस जानकारी के आधार पर आप खुद को बचा सकते है।
लेकिन कैसे? किस आधार पर? इसकी जरूरत क्यों? यह काम कैसे करता है? इत्यादि सवालों की जानकारी आगे जानते हैं।
- आरोग्य सेतु एप के बारे में-- COVID-19 से लड़ने के लिए भारत के लोगों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को जोड़ने के लिए भारत सरकार का ऐप।
- इसकी जरूरत क्यों-- ऐप का उद्देश्य है भारत सरकार का विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग की पहल को बढ़ाने के लिए है, जो कि COVID-19 से संबंधित जोखिमों, सर्वोत्तम प्रथाओं और प्रासंगिक सलाह के संबंध में एप्लिकेशन के उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने और उन्हें सूचित करने के लिए सक्रिय रूप से है।
- यह काम कैसे करता है-- ऐप पंजीकृत उपयोगकर्ताओं को सक्षम करने के लिए डिज़ाइन की गई सेवा का हिस्सा है, जो अन्य पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के साथ संपर्क में आए हैं जिन्होंने गंभीर तीव्र श्वसन सिंड्रोम कोरोनावायरस 2 (COVID-19) के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है, अधिसूचितकर, पता लगाकर उपयुक्त रूप से समर्थित सेवा के लिए है। कोरोना वायरस से जुड़ी कुछ अफवाहों के बारे में WHO ने क्या कहा? जरूर पढ़े.
जब एप्लिकेशन आपके मोबाइल या हैंडहेल्ड डिवाइस पर स्थापित होता है, तो यह पता लगाता है कि आपका डिवाइस किसी अन्य पंजीकृत उपयोगकर्ता के डिवाइस के ब्लूटूथ / जीपीएस रेंज के भीतर आता है और एक प्रोटोकॉल शुरू करता है जिसके द्वारा उस पंजीकृत अन्य के बारे में सभी आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी (स्थान की जानकारी सहित) एकत्र की जाती है, और सुरक्षित रूप से App में संग्रहीत करता है। COVID-19 के लिए आपके द्वारा सकारात्मक परीक्षण किए जाने की स्थिति में, भारत सरकार उन सभी पंजीकृत उपयोगकर्ताओं से संपर्क करेगी जो आपके पास पिछले 30 दिनों के दौरान संपर्क में आए हैं ताकि उचित चिकित्सीय हस्तक्षेप का प्रबंधन किया जा सके। इसी तरह, आपको सूचित किया जाएगा कि पिछले 30 दिनों में आपके द्वारा संपर्क किए गए किसी भी व्यक्ति ने COVID -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है।
उदाहरण से समझते हैं--
जैसे कि A नाम का व्यक्ति इसे डाउनलोड करता है(रेजिस्टर/पंजीकृत करता है) और वह व्यक्ति COVID-19 से संक्रमित पाया जाता है मतलब पॉजिटिव पाया जाता है तो और अन्य जो इस एप में रेजिस्टर हो चुके व्यक्तियों में से अगर किसी के Bluetooth या GPS रेंज के भीतर उस व्यक्ति का मोबाइल आता है तो आपको उस व्यक्ति की पूरी जानकारी व अन्य लोग जो संक्रमित व्यक्ति A के मोबाइल के Bluetooth या GPS रेंज के दायरे में आयेंगे उन सभी को उस व्यक्ति की जानकारी भेजी जायेगी और आवश्यक सूचना सरकार द्वारा आपको दी जायेगी। यह तो हो गया मोबाइल के Bluetooth और GPS रेंज के बारे में। अब A व्यक्ति के पिछले 30 दिनों की हिस्ट्री के हिसाब से उन सभी लोगों को सूचित किया जायेगा जो इनसे संपर्क में थे। तथा आपको भी सूचित किया जायेगा कि आप पिछले 30 दिनों के भीतर किसी COVID-19 संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहे हैं।
- क्या फ़ायदा और नुकसान होगा डाउनलोड करने से-- जिस तरह अभी कुछ ही दिनों में COVID-19 से संक्रमित मरीजो की संख्या में वृद्धि हुई है जिसके कारण न जाने कब, कौन, कहाँ संक्रमित हो जाए। इस आधार पर इसे डाउनलोड करके रखना चाहिए। जिससे हम अगर कोई COVID-19 से संक्रमित व्यक्ति से कभी संपर्क में आये होंगे तो हमें भी सूचना मिलेगी। यह एप उनके और भी बढ़िया है जो बाहर फील्ड में काम करते हैं।
इसे डाउनलोड करने से आपको कोई नुकसान नहीं है, नुकसान तो तब होगा अगर कोई COVID-19 से संक्रमित है और इस एप में अपनी गलत जानकारी डाल देता है तो सही सूचना आप तक नहीं पहुँच पायेगा। और ऐसे ही अगर कोई स्वस्थ व्यक्ति या शरारती व्यक्ति भी इसमें कहीं गलती से संक्रमित होने का लक्षण डाल देता है तो भी आपको गलत सूचना मिलेगी। इसलिए इसमें सही सही जानकारी भरे।
- क्या सावधानियां रखनी होंगी-- इस एप में Self Assessment समय समय पर करते रहें मतलब इसमे आपको आपके तबियत के बारे में पूछा जाता है, यात्रा संबंधी सवाल पूछा जायेगा आदि, जिसमें हाँ, नहीं, उपरोक्त में से कोई लक्षण है क्या? ऐसे सवाल आयेंगे जिसमें आपको सही सही जानकारी देनी होगी। जो खुद के लिए और सरकार के लिए भी सहायक होगी।
इस App को कैसे डाउनलोड करें, कैसे Register करें, और विस्तार से जानकारी नीचे वीडियो में दिया गया है जरूर देखें👇👇👇
आरोग्य सेतु App को नीचे लिंक में क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। 👇👇👇
Android:
iOS :
Bahut hi badiya jankari...
ReplyDelete