बेल (बिल्व) पेड़, फल और पत्ते के फायदे
बेल (बिल्व) पेड़ और पत्तों के फायदे
![]() |
बेल (बिल्व) पेड़ और पत्ते के फायदे |
आप में से बहुत लोग ऐसे होंगे जो बड़े शहरों या महानगरों में रहते होंगे जिनमे से कुछ लोग तो बेल के पेड़ जिसे बिल्व का पेड़ भी कहा जाता है के बारे में सिर्फ इतना जानते होंगे कि इसका पत्ता (पत्र) भगवान शिव (शिवलिंग) में चढ़ाया जाता है। लेकिन हो सकता है कि बहुत लोगो ने देखा ना होगा और बेल का फल चखा ना होगा क्योंकि यह पेड़ प्रायः विलुप्त होते जा रहे हैं या यूँ कहे कि इसकी संख्या बहुत ही कम है। गांवों में भी यह पेड़ बहुत कम पाया जाता है। बेल के पेड़, उसके पत्ते और फल के उपयोग से क्या क्या फायदे होते हैं के बारे में इस लेख में बताया गया है।
बातें बिल्व वृक्ष की
कहा जाता है कि -
1. बिल्व वृक्ष के आसपास सांप नहीं आते।
2. अगर किसी की शव यात्रा बिल्व वृक्ष की छाया से होकर गुजरे तो उसका मोक्ष हो जाता है।
3. वायुमंडल में व्याप्त अशुध्दियों को सोखने की क्षमता सबसे ज्यादा बिल्व वृक्ष में होती है।
4. चार पांच छः या सात पत्तो वाले बिल्व पत्रक पाने वाला परम भाग्यशाली और शिव को अर्पण करने से अनंत गुना फल मिलता है।
5. बेल वृक्ष को काटने से वंश का नाश होता है और बेल वृक्ष लगाने से वंश की वृद्धि होती है।
6. सुबह शाम बेल वृक्ष के दर्शन मात्र से पापो का नाश होता है।
7. बेल वृक्ष को सींचने से पितर तृप्त होते है।
8. बेल वृक्ष और सफ़ेद आक् को जोड़े से लगाने पर अटूट लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
9. बेल पत्र और ताम्र धातु के एक विशेष प्रयोग से ऋषि मुनि स्वर्ण धातु का उत्पादन करते थे।
10. जीवन में सिर्फ एक बार और वो भी यदि भूल से भी शिव लिंग पर बेल पत्र चढ़ा दिया हो तो भी उसके सारे पाप मुक्त हो जाते है।
11. बेल वृक्ष का रोपण, पोषण और संवर्धन करने से महादेव से साक्षात्कार करने का अवश्य लाभ मिलता है।
और पढ़ें - तुलसी कौन थी और तुलसी विवाह क्यों मनाया जाता है?
बेल (बिल्व) के पत्ते के फायदे
1. गर्भ निरोधक में कारगर
2. कैंसर, सूजन, पेट सम्बंधित समस्या से बचाव
3. मधुमेह से राहत
बेल फल के जूस के फायदे
1. शरीर को ठंडक दे
2. स्तन दूध उत्पादन बढ़ाए
3. खून साफ करने में काफी सहायक
4. कब्ज व पाचन की समस्या ठीक करे
5. दस्त की समस्या से लाभ
4. रतौंधी की समस्या में लाभकारी
5. मूत्र रोग से राहत
6. फोड़े-फुंसी में लाभ
बेल से नुकसान
- कब्ज़ की समस्या
अगर आपको मल के कठोर होने की वजह से कब्ज़ की समस्या है, तो आप बेल का सेवन न करें. क्योंकि यह मल को और सख्त बनाता है.
- बाजार में बिकने वाले बेल के शरबत से बचें
अगर आप डायबिटीज की समस्या से ग्रस्त हैं, तो आप बाज़ार में मिलने वाले बेल के शरबत का सेवन न करें. क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है जो कि आपके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।
Post a Comment