वास्तुशास्त्र के कुछ आवश्यक नियम - TheMasterJi.com

वास्तुशास्त्र के कुछ आवश्यक नियम

 कुछ वास्तुशास्त्र के नियम , अवश्य आजमाएं 

वास्तु शास्त्र के आवश्यक नियम
वास्तु शास्त्र के आवश्यक नियम


💥१. घर में सुबह सुबह कुछ देर के लिए भजन अवशय लगाएं।

💥२. घर में कभी भी झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखें, उसे पैर नहीं लगाएं, न ही उसके ऊपर से गुजरे अन्यथा घर में बरकत की कमी हो जाती है। झाड़ू हमेशा छुपा कर रखें।

💥३. बिस्तर पर बैठ कर कभी खाना न खाएं, ऐसा करने से धन की हानी होती हैं। लक्ष्मी घर से निकल जाती है। घर मे अशांति होती है।

💥४. घर में जूते-चप्पल इधर-उधर बिखेर कर या उल्टे सीधे करके नहीं रखने चाहिए इससे घर में अशांति उत्पन्न होती है।

💥५. पूजा सुबह 6 से 8 बजे के बीच भूमि पर आसन बिछा कर पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके बैठ कर करनी चाहिए । पूजा का आसन जुट अथवा कुश का हो तो उत्तम होता है।

और पढ़ें - मूर्ति पूजा क्यों करते हैं? अगर कोई ऐसा पूछे तो क्या जवाब देंगे?

💥६. पहली रोटी गाय के लिए निकालें। इससे देवता भी खुश होते हैं और पितरों को भी शांति मिलती है।

💥७.पूजा घर में सदैव जल का एक कलश भरकर रखें जो जितना संभव हो ईशान कोण के हिस्से में हो।

💥८. आरती, दीप, पूजा अग्नि जैसे पवित्रता के प्रतीक साधनों को मुंह से फूंक मारकर नहीं बुझाएं।

💥९. मंदिर में धूप, अगरबत्ती व हवन कुंड की सामग्री दक्षिण पूर्व में रखें अर्थात आग्नेय कोण में।

💥१०. घर के मुख्य द्वार पर दायीं तरफ स्वास्तिक बनाएं।

और पढ़ें - घोड़ों का समूह का फोटो घर में लगाएं और वास्तुदोष दूर करे। 

💥११. घर में कभी भी जाले न लगने दें, वरना भाग्य और कर्म पर जाले लगने लगते हैं और बाधा आती है।

💥१२. सप्ताह में एक बार जरुर समुद्री नमक अथवा सेंधा नमक से घर में पोछा लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा हटती है।

💥१३. कोशिश करें की सुबह के प्रकाश की किरणें आपके पूजा घर में जरुर पहुचें सबसे पहले।

💥१४. पूजा घर में अगर कोई प्रतिष्ठित मूर्ती है तो उसकी पूजा हर रोज निश्चित रूप से हो, ऐसी व्यवस्था करे।



No comments

Powered by Blogger.